
Ishan Kishan, Jay Shah Letter: अंजाम बुरा होगा... ईशान किशन को मिली वॉर्निंग! जय शाह ने लेटर में कही ये बातें
AajTak
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के इस रवैये से बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट काफी नाराज दिख रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कई बार इशारों में यह संकेत भी दिए हैं. जय शाह ने कॉन्ट्रेक्ट और इंडिया ए के उन टॉप प्लेयर्स को लेटर लिखकर चेतावनी दी है, जो घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं.
Ishan Kishan, Jay Shah Letter: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने अपनी मर्जी से क्रिकेट से ब्रेक लिया था. इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट, कोच और अपनी घरेलू टीम को भी कुछ नहीं बताया है.
किसी को भी कुछ नहीं पता कि आखिर ईशान का प्लान क्या है. उन्होंने घरेलू टीम के लिए रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेली. ईशान के इस रवैये से बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट काफी नाराज दिख रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कई बार इशारों में यह संकेत भी दिए हैं.
जय शाह ने खिलाड़ियों को लिखा लेटर
एक बार फिर जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को लेटर लिखकर यह साफ कर दिया है कि बोर्ड के लिए घरेलू क्रिकेट काफी महत्वपूर्ण है. यदि कोई प्लेयर IPL को तरजीह देता है और घरेलू क्रिकेट को इग्नोर करता है, तो यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा. इसका अंजाम बुरा होगा.
बीसीसीआई सेकेट्ररी जय शाह ने कॉन्ट्रेक्ट और इंडिया ए के उन टॉप प्लेयर्स को लेटर लिखकर चेतावनी दी है, जो घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. जय शाह ने लेटर लिखकर टॉप क्रिकेटर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट नेशनल टीम में चयन के लिए एक अहम पैमाना बना है और इसमें हिस्सा न लेने पर अंजाम बुरा होगा.
घरेलू क्रिकेट पर IPL को प्राथमिकता गलत

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.












