
IRCTC: सिर्फ 615 रुपये में टिकट बुक करके दक्षिण भारत घूमने का मौका, जानें तरीका
AajTak
South India Tour Package: उत्तर प्रदेश के लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए आईआरसीटीसी बहुत ही कम खर्चे में दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन के पैकेज की शुरुआत कर रहा है. इस टूर की शुरुआत 14 नवंबर 2022 से होगी, जो 22 नवंबर 2022 तक चलेगा. 9 दिन और 8 रातों के इस टूर पैकेज में आइये जानते हैं क्या सुविधाएं मिलेंगी.
IRCTC Dakshin Bharat Tour Package: आईआरसीटीसी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक तरफ हवाई टूर और एसी ट्रेनों के माध्यम से कई टूर पैकेज चलाता रहता है, वहीं दूसरी तरफ निम्न वर्ग के लोगों को पर्यटन की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए सस्ते टूर पैकेज भी लॉन्च कर रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए आईआरसीटीसी बहुत ही कम खर्चे में दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन के पैकेज की शुरुआत कर रहा है.
इस पैकेज की शुरुआत 14 नवंबर 2022 से होगी, जो 22 नवंबर 2022 तक चलेगा. 9 दिन और 8 रातों के इस टूर पैकेज में एक व्यक्ति को 17,640 रुपये देने होंगे. खास बात ये है कि इस यात्रा के लिए विभिन्न बैंकों के द्वारा हर महीने मात्र 615 रूपये की ईएएआई की व्यवस्था भी की गई है. ताकि निम्न आयुवर्ग तथा अन्य आयुवर्ग के लोग भी इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें.
दक्षिण भारत के इन स्थानों का भ्रमण
इसके पैकेज के अर्न्तगत रामेश्वरम मदुरई मल्लिकार्जुन और तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे. इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर और वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध है.
मिलेंगी ये सुविधाएं
इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा स्थानीय यात्रा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







