
IRCTC: भारत से ऑस्ट्रेलिया घूमने जाएं तो कितने रुपये होंगे खर्च? यहां चेक करें टूर पैकेज की डिटेल
AajTak
IRCTC 12 दिनों की ऑस्ट्रेलिया यात्रा का मौका दे रहा है, जिसमें आप 4 शहरों की सैर कर सकते हैं. अगर आप भी भारत से बाहर घूमने का विचार बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है. आइए इस टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.
अगर आप भी भारत से बाहर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऑस्ट्रेलिया जाने का आइडिया भी कुछ बुरा नहीं है. IRCTC के जरिए 12 दिनों में ऑस्ट्रेलिया का यादगार सफर आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है. आईआरसीटीसी ने इस यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है, आइए जानते हैं इस टूर पैकेज की डिटेल.
IRCTC के टूर पैकेज की डिटेल आईआरसीटीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया कि यह यात्रा 12 दिनों की होने वाली है. इस यात्रा में आपको 4 ड्रीम शहरों में घूमने का मौका मिलेगा. ये 4 शहर मेलबर्न, केर्न्स, गोल्ड कोस्ट और सिडनी होंगे. ये उड़ान मुंबई से भरी जाएगी. आईआरसीटीसी ने जानकारी दी कि इस सफर के लिए सीटें लिमिटेड हैं. अगर आप इस सफर पर जाना चाहते हैं तो तुरंत बुक कर सकते हैं.
ये होंगे पैकेज प्राइस (पर पर्सन बेसिस पर):• सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹4,64,850 • डबल ऑक्यूपेंसी: ₹3,79,400 • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹3,72,100 • बच्चा (4–11 साल) बेड के साथ: ₹3,24,600 • बच्चा (4–11 साल) बिना बेड: ₹2,92,400
सफर में मिलेंगी ये सुविधाएं IRCTC का "Astonishing Australia Ex Mumbai" टूर पैकेज आपके लिए शानदार अंतरराष्ट्रीय यात्रा का अनुभव दे सकता है. जिसमें यात्री 11 रात और 12 दिन तक ऑस्ट्रेलिया के चार प्रमुख शहरों में घूम सकते हैं. इन प्रमुख शहरों में मेलबर्न, केर्न्स, गोल्ड कोस्ट और सिडनी शामिल है. यह यात्रा 11 नवंबर 2025 से शुरू होकर 22 नवंबर 2025 तक चलेगी. पैकेज में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना भी शामिल किया गया है.
अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








