
IRCTC के टूर पैकेज में कुल्लू-शिमला-मनाली घूमने का मौका, 8 दिन की होगी ट्रिप, ऐसे करें बुकिंग
AajTak
IRCTC Tour Package: अगर आप अपने काम से बोर हो गए हैं तो सुकून की तलाश में पहाड़ों पर जा सकते हैं. घूमने के लिहाज से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों जगह ही काफी खूबसूरत हैं.
IRCTC Tour Package: बोरिंग रुटीन से बाहर निकलने, मूड एंड माइंड फ्रेश रखने और एक्टिव रहने के लिए आपको घूमने का समय जरूर निकालना चाहिए. पहाड़ों पर सुकुन के पल बिताना अधिकतर लोग पसंद करते हैं. IRCTC ने भी पहाड़ों पर घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें आपको एक साथ शिमला, कुल्लू, मनाली घूमने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं ट्रिप डिटेल.
यहां जाने पैकेज डिटेल इस टूर पैकेज का नाम VISIT SHIMLA-KULLU-MANALI EX KOCHI है. इस ट्रिप की शुरुआत कोची से होगी. जिसमें आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका? आईआरसीटीसी का ये पैकेज 07 रात और 08 दिनों का होगा. जिसमें आपको चंडीगढ़, शिमला, कुल्लू, मनाली घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज में सिर्फ 29 सीट हैं. इसलिए आप जल्द से जल्द टिकट कर लें. सबसे पहले आपको कोची से फ्लाइट से चंडीगढ़ ले जाया जाएगा. यहां से आपको शिमला, कुल्लु मनाली के लिए ले जाया जाएगा.
कितने दिनों की होगी ट्रिप यह टूर पैकेज 07 रात और 8 दिन के लिए होगी.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करने पर आपके 64,610 रुपये लगेंगे. वहीं, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 50,700, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 49,100 लगेगा. इस ट्रिप में कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए अलग से 43,200 लगेंगे. अगर बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो 41,600 रुपये लगेगे. वहीं, अगर कोई 2 से 4 साल का बच्चा साथ जाता है तो उसके लिए आपको 27,050 रुपये लगेंगे.
यहां चेक करें कैंसिलेशन पॉलिसी अगर आप ट्रिप शुरू होने के 21 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 30 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 15-21 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज कॉस्ट से 55 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 8 से 14 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज किराया का 80 फीसदी काट कर दिया जाएगा. अगर आप पैकेज शुरू होने के 8 दिन पहले पैकेज टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज कॉस्ट का एक भी रुपया नहीं दिया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









