
IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, ट्रेन में सफर के लिए नहीं बुक हो रहे तत्काल टिकट, दिवाली से पहले यात्री परेशान
AajTak
IRCTC Down Today: दिवाली के मौके पर अपने घर जाने के लिए लोग ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त IRCTC की वेबसाइट डाउन है और ऐप भी ठप है. ऐसे में टिकट बुक नहीं होने की वजह से लोग परेशान हैं.
दिवाली और छठ पूजा के मौके पर लाखों लोग घर जाने के लिए तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच, जब तत्काल टिकट बुकिंग का समय है तो IRCTC की वेबसाइट अचानक डाउन हो गई है. वहीं, IRCTC का मोबाइल ऐप भी काम नहीं कर रहा है. ऐसे में लोग परेशान हैं कि टिकट बुक कैसे करें?
IRCTC की वेबसाइट पर लिखे नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगले एक घंटे तक सभी साइटों के लिए बुकिंग और कैंसिलेशन उपलब्ध नहीं होगा. कैंसिलेशन या टीडीआर फाइल करने के लिए 08044647999 और 08035734999 पर कॉल करें या etickets@rcte.co.in पर ईमेल कर सकते हैं.
त्योहार के मौके पर तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त वेबसाइट डाउन होने से परेशान लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर IRCTC के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
IRCTC वेबसाइट क्यों बंद हुई? IRCTC की वेबसाइट पहले भी कई बार ऐसी समस्याओं का सामना कर चुकी है. वेबसाइट पर मैसेज लिखा आ रहा है कि अगले कुछ घंटे तक टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, IRCTC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि ऐसा क्यों हुआ. बता दें कि आमतौर पर मेंटेनेंस के समय वेबसाइट डाउन होती है
दिवाली और छठ पूजा के मौके पर ट्रेनों की बहुत डिमांड होती है. वहीं, तत्काल बुकिंग एक आसान तरीका है, जिसमें लोग आखिरी समय पर टिकट बुक कर सकते हैं. लेकिन वेबसाइट के बंद होने से यह मौका भी छिन गया, जिससे लोग निराश हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









