
Iran ने भी मानी अपनी जमीन पर Pakistan के एक्शन की बात, बोला- कई इलाकों में हुए हैं धमाके
AajTak
ईरान की एयरस्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तान ने भी ईरान में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के ठिकानों को निशाना बनाया है. अब ईरान ने भी इन हमलों की औपचारिक रूप से पुष्टि करते हुए कहा है कि कुछ जगहों पर धमाके की आवाज सुनी गई है.
ईरान द्वारा पाकिस्तान के अंदर ड्रोन और मिसाइलों से आतंकवादी समूह के मुख्यालय पर किए गए हमले के एक दिन बाद अब पाकिस्तान ने पलटवार किया है. पाक मीडिया का दावा है कि पाकिस्तान ने ईरान के अंदर जवाबी हमला किया है जो बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया. पाकिस्तान इन दोनों संगठनों को आतंकी संगठन मानता है.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में सात आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया है और इसका कथित वीडियो भी सामने आया है. पाकिस्तानी सरकार की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
ईरान का बयान
वहीं पहली बार ईरान ने इस हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने कई औपचारिक रूप से हमलों की पुष्टि की है. सारावन प्रांत के एक डिप्टी गवर्नर जनरल ने सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए को बताया कि ईरान के अशांत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में सारावन शहर के पास कई धमाकों की आवाज सुनी गई. उन्होंने कहा कि अधिकारी धमाकों की जांच कर रहे हैं.
पाकिस्तान के आरोप
पाकिस्तान का दावा है कि बलूचिस्तान लिबरेशन फ़्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ईरान में रहकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचते हैं और हमले करते हैं और ईरान ऐसे संगठनों को आश्रय देकर उनकी मदद करता है. वहीं ईरान ऐसे दावों का हमेशा खंडन करता आया है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










