
iQOO Z6 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी मिली जानकारी
AajTak
iQOO Z6 5G लॉन्च डेट का ऐलान हो चुका है. इस स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये के अंदर ही लॉन्च किया जाएगा. फोन मे गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स हैं जो इसे गेमिंग के दौरान गर्म नहीं होने देगा.
iQOO Z6 5G भारत में 16 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है और साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 696 चिपसेट दिया जाएगा.
iQOO Z6 5G की कीमत 15 हजार से 20 हजार रुपये के अंदर हो सकती है. iQOO Z6 को Amazon India वेबसाइट के जरिए भारत में बेचा जाएगा.
iQOO Z6 के लिए माइक्रोसाइट तैयार कर ली गई है. कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी और इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा.
iQOO Z6 में 6nm ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट दिया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को भारत में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा. बेस मॉडल में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी.
रिपोर्ट के मुताबिक iQOO Z6 5G के टॉप वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी जाएगी. माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जाएगा जिससे स्टोरेज बढ़ा सकेंगे. चूंकि कंपनी इसे गेमिंग ऑडिएंस को टारगेट करती है, इसलिए यहां आपको कुछ खास फीचर्स भी मि्लेंगे.
दावा किया गया है कि iQOO Z6 5G में फाइव लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा जो फोन का टेंप्रेचर 3 डिग्री तक कम करेगा, जबकि गेमिंग के दौरान सीपीयू का टेंप्रेचर 10 डिग्री तक कम हो सकेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










