
iQOO 12 5G की पहली सेल, पावरफुल फोन पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट, Amazon पर है ऑफर
AajTak
iQOO 12 5G Price in India: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iQOO 12 5G को ट्राई कर सकते हैं. ये फोन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आकर्षक कीमत पर लॉन्च हुआ है. स्मार्टफोन में 50MP + 50MP + 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी और 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
iQOO 12 5G की आज यानी 14 दिसंबर को पहली सेल है. कंपनी ने इस हफ्ते ही ये स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ये भारत में लॉन्च होने वाला पहला डिवाइस है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, जो वेट टच टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है.
फोन में 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. डिवाइस 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. आइए जानते हैं iQOO 12 5G पर मिल रहे ऑफर्स और दूसरी डिटेल्स.
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है. वहीं इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये है. इसकी सेल आज यानी 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे Amazon.in और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी.
ये भी पढ़ें- इंडिया का पहला Snapdragon 8 Gen 3 वाला फोन iQOO 12 हुआ लॉन्च, ये है कीमत और मिलेंगे दमदार फीचर्स
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 3000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है. ये ऑफर ICICI बैंक और HDFC बैंक कार्ड पर मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स को 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस हासिल कर सकते हैं.
iQOO 12 5G में 6.78-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन वेट टच टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने इन-हाउस iQOO SuperComputing Chip Q1 चिपसेट दिया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











