
IPS सुसाइड केस: वाई पूरन कुमार की IAS पत्नी ने CM को लगाया फोन, विदेश से लौटते ही क्यों रुकवा दिया पोस्टमार्टम
AajTak
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरन कुमार की खुदकुशी मामले में सुसाइड नोट ने सनसनी मचा दी है. पूर्व आईएएस-आईपीएस अधिकारियों पर जाति-आधारित भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. उनकी आईएएस पत्नी अमनपीत पी कुमार ने विदेश दौरे से लौटते ही पोस्टमार्टम रुकवा दिया और सीधे मुख्यमंत्री से आरोपियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.
हरियाणा के वरिष्ठ IPS वाई पूरन कुमार की खुदकुशी मामले में 9 पेज का सुसाइड नोट मिलने के बाद अब पुलिस उनके परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की तैयारी कर रही है. अपने सुसाइड नोट में मरने से पहले वाई पूरन कुमार ने 15 सेवारत और पूर्व IAS-IPS अधिकारियों पर सार्वजनिक रूप से भेदभाव और अपमानित करने जैसे कई संगीन आरोप लगाए हैं.
विदेश दौरे से लौटीं पत्नी ने नहीं दी पोस्टमार्टम की अनुमति
इसके बाद IPS वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनपीत पी कुमार ने आधिकारिक विदेश दौरे से लौटते ही पति का पोस्टमार्टम रुकवा दिया और इसकी अनुमति देने से भी इनकार कर दिया. आईएएस अमनपीत पी कुमार ने सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फोन लगा दिया और पति द्वारा सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है उनकी जवाबदेही तय करने की मांग की.
IAS पत्नी ने की सीएम से जवाबदेही तय करने की मांग
बता दें कि 7 अक्टूबर को आईपीएस पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपने घर के बेसमेंट खुद को गोली मारकर जान दे दी थी. खुदकुशी करने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट में 15 सेवारत और पूर्व आईपीएस-आईएस अधिकारियों पर जाति आधिरत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया था. सुसाइड नोट के शुरुआती 8 पन्नों में उन्होंने जाति आधारित भेदभाव और अपमान के बारे में बताया है जिसमें चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी से लेकर डीजीपी शत्रुजीत कूपर तक का नाम शामिल है.
उनका सुसाइड नोट सामने आने के बाद अब उनकी आईएएस पत्नी अमनपीत पी कुमार ने विदेश दौरे से लौटने ही आरोपियों की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम रुकवा दिया और चंडीगढ़ के सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में राज्य के डीजीपी और रोहतक के एसपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








