
IPS सुसाइड और ASI आत्महत्या में क्या कनेक्शन? संदीप की मौत से उठे 6 सवाल
AajTak
हरियाणा में IPS अधिकारी पूरन कुमार की सुसाइड की गुत्थी अब और पेचीदा हो गई है. पूरन कुमार की मौत के बाद आज हरियाणा पुलिस के एक ASI ने भी खुदकुशी कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ASI ने अपनी जान देने का कारण IPS पूरन कुमार के खिलाफ जांच की मांग को बताया.
हरियाणा में IPS वाई पूरन कुमार की सुसाइड की गुत्थी अब और पेचीदा हो गई है. IPS के सुसाइड के बाद मंगलवार को हरियाणा पुलिस के एक ASI ने भी खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी की वजह पूरन कुमार के खिलाफ जांच की मांग को बताया है. इस आत्महत्या ने एक बात साफ कर दी है कि पूरा मामला बहुत ही उलझा हुआ है.
इस मामले में अब कई सवाल उठ रहे हैं. सवाल ये कि आखिर हरियाणा पुलिस के दो लोगों ने एक सप्ताह के अंदर खुद की जान क्यों ली? एक आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं? एक सुसाइड जिसने दलित राजनीति का रंग ले लिया है. आखिर कौन कौन लोग जिम्मेदार हैं आईपीएस की मौत के? आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतने बड़े अधिकारी को सुसाइड करना पड़ा?
दो सुसाइड से उठ रहे कई सवाल
ऐसे तमाम सवाल हैं जिसका जवाब पूरा देश जानना चाहता है. लेकिन सियासत, सिस्टम और जाति के बीच इस पूरे खेल में नया ट्विस्ट आ गया है. रोहतक में हरियाणा पुलिस के एक एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. संदीप कुमार ने चार पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो छोड़ा है. जिसमें ASI ने दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार और उनके गनमैन सुशील कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.
ASI के सुसाइड नोट और वीडियो के मुताबिक आईपीएस वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त थे. आईपीएस ने गिरफ्तारी के डर से सुसाइड की. गिरफ्तारी का असर परिवार की राजनीति और पत्नी पर पड़ने वाला था. जांच की आंच उसकी पत्नी और परिवार तक पहुंच रही थी. पत्नी और परिवार भी भ्रष्टाचार में लिप्त था, आईएएस पत्नी और विधायक साले की धौंस दिखाते थे. जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक किया. पूरन की पत्नी को भी डर है कि कहीं जांच की आंच उस तक ना पहुंच जाए. एएसआई के मुताबिक यही वजह है कि पूरन की पत्नी पूरे मामले को नया मोड़ देने की कोशिश कर रही हैं. इतना ही नहीं मरने से पहले संदीप कुमार ने वाई पूरन पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के भी संगीन आरोप लगाए हैं.
कौन थे ASI संदीप कुमार?

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








