
IPS पूरन कुमार केस पर कैबिनेट मीटिंग में नहीं हुआ कोई फैसला, DGP की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार
AajTak
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में छठे दिन भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. परिवार पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से पहले डीजीपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है. वहीं चंडीगढ़ में हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इस मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. अधिकारी परिवार को मनाने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं.
हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में छठे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है. परिजन लगातार डीजीपी समेत जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. इस बीच रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस केस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया.
पूरन कुमार का शव अब भी पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस्ड ऑटोप्सी सेंटर में रखा हुआ है. शनिवार सुबह एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली. वहीं, सरकार की ओर से लगातार अधिकारी परिवार से संवाद कर रहे हैं और उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं.
डीजीपी की गिरफ्तारी पर अड़ा पूरन कुमार का परिवार
परिजनों ने साफ कहा है कि वो बिना न्याय के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. उनका कहना है कि पूरन कुमार ने जातीय भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की थी, और जब तक जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं होती, वो पीछे नहीं हटेंगे.
इस बीच, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि सरकार को तुरंत उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने चाहिए. दोपहर 2 बजे महापंचायत भी बुलाई गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए और न्याय की मांग दोहराई.
कैबिनेट मीटिंग में नहीं हुआ कोई फैसला

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











