
IPS का ट्वीट- 'बीबी नहीं खाने देती है जलेबी', फिर पत्नी का आया ऐसा जवाब हो रहा वायरल
AajTak
जलेबी न खा पाने का दर्द तमिलनाडु के आईपीएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया, तो पत्नी ने ऐसा जवाब दिया, जो जमकर वायरल हो रहा है.
जलेबी न खा पाने का दर्द तमिलनाडु के आईपीएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया, तो पत्नी ने ऐसा जवाब दिया, जो वायरल हो रहा है. आईपीएस अधिकारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बचपन से ही उन्हें जलेबी बहुत पसंद है. उस समय वे सोचते थे, कि जब बड़े होंगे और पैसे कमाएंगे, तो खूब जलेबी खाएंगे, लेकिन अब बीबी जलेबी नहीं खाने देती है. आईपीएस अधिकारी संदीप मित्तल ने अपने ट्वीट में लिखा कि “बचपन में 25 पैसे की एक बड़ी जलेबी आती थी. सोचते थे कि बड़े होने के बाद कमाएंगे और रोज़ तीन-चार जलेबी खाया करेंगे. अब कमाने लगे तो बीवी जलेबी खाने नहीं देती.” (फोटो/screenshots Twitter)
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










