
IPO New Rule: सख्त हुआ सेबी, आईपीओ की एक-एक पाई का होगा हिसाब
AajTak
सेबी को आईपीओ के नियमों में कुछ खामियां नजर आईं. खासकर नए जमाने की टेक्नोलॉजी और इंटरनेट पर आधारित कंपनियों की लिस्टिंग को लेकर नियमों में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस हुई.
ताबड़तोड़ आ रहे आईपीओ (IPO) के बीच बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने इससे जुड़े नियमों को नए साल से ठीक पहले सख्त किया है. सेबी का इस बात पर खास ध्यान है कि आईपीओ के जरिए पब्लिक से जुटाए जा रहे पैसों का कंपनियां कुछ भी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकें. इसके अलावा आईपीओ के प्राइस बैंड (IPO Price Band) और एंकर इन्वेस्टर्स (Anchor Investors) के लिए लॉक-इन पीरियड (Lock-In Period) से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. ये सारे बदलाव 01 अप्रैल 2022 से लागू होंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












