
IPL Auction 2023 Harry Brook: कौन है 13.25 करोड़ में बिकने वाला प्लेयर, जिसके लिए मची ऑक्शन में मारामारी
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने तबाही मचा दी है. इस आक्रामक बल्लेबाज की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये रखी गई थी. जिसे खरीदने के लिए राजस्थान, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच जमकर मारामारी हुई. आखिर में हैदराबाद टीम ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया...
IPL Auction 2023 Harry Brook: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ. इस नीलामी में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने तबाही मचा दी है. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को खरीदने के लिए आईपीएल की सभी टीमों में जमकर मारामारी मची. हर किसी ने हैरी ब्रूक पर बढ़ चढ़कर बोली लगाई. यह वही प्लेयर है, जिसने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए जमकर रन बनाए थे.
इस आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक की बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये रखी गई थी. मगर इस इंग्लिश बल्लेबाज को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जमकर लड़ाई हुई.
किस टीम में गया कौन-सा खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट
हैदराबाद टीम ने हैरी ब्रूक को खरीदा
मगर आखिर में हैदराबाद टीम ने बाजी मारी और उसने 13.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर हैरी ब्रूक को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. 23 साल के इस प्लेयर का यह पहला आईपीएल सीजन रहेगा. वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे.
इस तरह तीन टीमों के बीच चली जंग

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












