
IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठ रहे सवाल... BCCI कैसे करता है खिलाड़ियों की एज की जांच?
AajTak
आईपीएल में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं. आईपीएल के रिकॉर्डबुक के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था. उम्र में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बीसीसीआई फिलहाल TW3 तकनीक का इस्तेमाल करता है.
राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में धूम मचा रहे हैं. 14 साल के वैभव ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था. इसी के साथ वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए थे. हालांकि वैभव 1 मई (गुरुवार) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके और वो खाता खोले बगैर आउट हुए.
वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले से IPL में डेब्यू किया था. वैभव ने अपने आईपीएल डेब्यू के दौरान पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का लगाकर अपने डेब्यू की शानदार घोषणा की. बाद में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार को निशाने पर लिया और दो छक्के जड़े. फिर गुजरात के खिलाफ तो उन्होंने कमाल कर दिया.
आईपीएल में रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वैभव का एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जाएंगे. यानी वैभव के उस बयान को आधार माना जाए तो इस साल सितंबर में 23 तारीख को उनकी एज 16 साल होनी चाहिए.
हालांकि आईपीएल के रिकॉर्डबुक के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और उनकी मौजूदा उम्र 14 साल और 36 दिन है. मशहूर स्टैट्समैन मोहनदास मेनन ने वैभव की उम्र को लेकर हैरानी जताई थी. मोहनदास ने उस पुराने इंटरव्यू का हवाला देते हुए ये कहा था कि वैभव की वास्तविक उम्र को लेकर इससे अधिक प्रमाण क्या हो सकता है.
हालांकि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने इस बात को खारिज कर दिया था कि उनके बेटे ने उम्र में फर्जीवाड़ा किया. संजीव सूर्यवंशी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब वह साढ़े 8 साल का था, तो उसने पहली बार 'बीसीसीआई बोन' टेस्ट दिया था. वह पहले ही भारत के लिए अंडर-19 खेल चुका है. हमें किसी से डर नहीं है. वह फिर से 'एज टेस्ट' से गुजर सकता है.'
BCCI कैसे करता है उम्र की जांच?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











