
'60 साल तक खेल सकता हूं' धोनी ने IPL से संन्यास का प्लान कर दिया रिवील, VIDEO
AajTak
आईपीएल 2026 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इसी बीच, रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक इवेंट का आयोजन किया, जिसमें सीएसके के पूर्व और वर्तमान दिग्गज शरीक हुए. इस दौरान धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान का भी खुलकर जिक्र किया.
आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक इवेंट का आयोजन किया. इस फैन इवेंट में एक बार फिर एमएस धोनी ने ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया. 44 साल के धोनी ने मजाक-मजाक में कहा कि वह 60 साल तक IPL खेल सकते हैं. और बस, इतना सुनते ही पूरा चेपॉक गूंज उठा.
मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को हुए CSK फैन इवेंट के दौरान एक्टर Sivakarthikeyan ने धोनी से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और लंबे समय तक खेलते रहें. इस पर धोनी ने हंसते हुए जवाब दिया, मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं.”
बस फिर क्या था. स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस खुशी से झूम उठे और ‘धोनी-धोनी’ के नारे गूंजने लगे. इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
धोनी IPL इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.
* 278 मैच * 5439 रन * 5 बार CSK को चैंपियन बनाया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











