
VIDEO: CSK की जर्सी में उतरे एमएस धोनी, फूटकर रोने लगी फैन, क्या ये माही का आखिरी IPL?
AajTak
चेपॉक में हुए ‘Roar 2026’ इवेंट में धोनी की एक झलक ने फैंस को भावुक कर दिया. इस बीच रॉबिन उथप्पा ने संकेत दिए कि IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है और CSK को कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास ही रखनी चाहिए.
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की शुरुआत से पहले रविवार को चेपॉक में ‘Roar 2026’ फैन इवेंट आयोजित किया. यह शाम CSK फैंस के लिए बेहद खास रही, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखा. इस इवेंट में सीएसके के पुराने दिग्गज भी शामिल हुए और उन्हें फैंस ने सालों बाद मैदान पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते देखा.
धोनी को देखते ही बेकाबू हुए फैंस
जैसे ही कप्तान MS Dhoni मैदान पर उतरे, पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा. धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे. इसी दौरान एक महिला फैन उन्हें लाइव देखकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और रोने लगी. यह नजारा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें: IPL से पहले CSK का रियूनियन, ‘Roar 26’ इवेंट में धोनी ने लूटी महफिल, VIDEO
क्या यह धोनी का आखिरी IPL?
धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह अपने करियर के आखिरी दौर में हैं. भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि IPL 2026, धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











