
'2-3 हजार रन', IPL से पहले वैभव सूर्यवंशी का जवाब सुन दंग रह गए रिपोर्टर्स, VIDEO
AajTak
14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 से पहले अपने मजेदार जवाब और धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने मजाक में 2-3 हजार रन बनाने की बात कही, लेकिन असल में उनका फोकस टीम को ट्रॉफी जिताने पर है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों की तैयारियों और बयानबाजियों की चर्चा सुर्खियों में है. इसी बीच, राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. सिर्फ 14 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा धमाल मचाया है कि हर किसी की नजर उन पर टिकी हुई है.
पिछले सीजन में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया था. इसी के साथ वैभव IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय और सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए.
U19 वर्ल्ड कप में भी मचाया तहलका
वैभव ने अपना शानदार फॉर्म अंडर-19 स्तर पर भी जारी रखा. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने फाइनल मुकाबला 100 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया. इस प्रदर्शन के बाद वैभव को भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है.
“2-3 हजार रन बोल दूंगा…”
IPL 2026 से पहले जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि इस सीजन उनका क्या लक्ष्य है और क्या वह ऑरेंज कैप जीतना चाहते हैं, तो वैभव ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “ऐसा सवाल पूछोगे तो मैं 2-3 हजार रन बोल दूंगा.” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











