
PSL छोड़ IPL खेलने आ रहे खिलाड़ी, तिलिमिलाए मोहसिन नकवी ने दी ये धमकी
AajTak
IPL और PSL के टकराव के बीच विदेशी खिलाड़ियों के PSL छोड़ने पर PCB ने सख्त रुख अपनाया है. चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि PSL 2026 बिना दर्शकों के खेला जाएगा.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को उन विदेशी खिलाड़ियों पर सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दी है जो आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में खेलने जा रहे हैं. नकवी ने ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है.
नकवी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका को आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया. शनाका को IPL ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था. बाद में उन्हें PSL में लाहौर कलंदर्स ने अपने साथ जोड़ा था.
IPL को चुना, PSL को छोड़ा
शनाका इस सीजन PSL छोड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया था. मुजरबानी PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड्स के लिए खेलने वाले थे.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने वाले कोच ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान का साथ? कर्स्टन ने खोल दी नकवी एंड कंपनी की पोल
पिछले साल भी PCB ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज Corbin Bosch के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी, जब उन्होंने आखिरी समय पर PSL छोड़कर मुंबई इंडियंस जॉइन कर लिया था.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











