
IPL 2025: विराट-रोहित भी छूटे पीछे, रिटेंशन में हेनरिक क्लासेन सबसे महंगे खिलाड़ी
AajTak
आईपीएल 2025 से पहले सभी टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी. रिटेन किए गए कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अव्वल नंबर पर रहे. क्लासेन को हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया. तो आइए जानते हैं सबसे ज्यादा कीमत में रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ी कौन-कौन से हैं.
More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












