
IPL 2024 RCB Vs DC Match LIVE Score: ऋषभ पंत ने जीता टॉस... कोहली की टीम RCB को उसके घर में दी बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024 RCB Vs DC Match LIVE Score Update: आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच दोनों के लिए ही करो या मरो जंग है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली ने अब तक 12 में से 6 मैच जीते हैं और वो 12 अंक के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है. जबकि आरसीबी ने 12 में से 5 ही मैच जीते हैं.
IPL 2024 RCB Vs DC Match LIVE Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच बेंगलुरु के एम चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया.
प्लेऑफ के लिए दोनों के लिए करो या मरो की जंग
यह मुकाबला दिल्ली और बेंगलुरु दोनों के लिए ही करो या मरो जंग है. पंत की कप्तानी वाली दिल्ली ने अब तक 12 में से 6 मैच जीते हैं और वो 12 अंक के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है. जबकि आरसीबी ने 12 में से 5 ही मैच जीते हैं.
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी अभी पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर काबिज है. दोनों टीमों को 2-2 मैच और खेलना है. ऐसे में अगले दोनों मुकाबले जीतकर 16 अंक के साथ दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद ज्यादा है. जबकि आरसीबी की संभावना बेहद कम दिख रही है.
DC के खिलाफ आरसीबी का पलड़ा भारी
IPL में जब भी दिल्ली और बेंगलुरु के बीच टक्कर हुई है, तब मुकाबला रोचक ही रहा है. दोनों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए, जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा. उसने 18 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 11 में दिल्ली को जीत मिली. एक मुकाबला बेनतीजा रहा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









