
IPL 2022, Sunrisers Hyderabad: ये कंपनी बनी SRH की स्पॉन्सर, धोनी से है स्पेशल कनेक्शन!
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुटी हैं. सिर्फ प्लेयर्स ही नहीं बल्कि स्पॉन्सर में भी इस बार बदलाव देखने को मिल रहे हैं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी कुछ ऐसा ही किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन शुरू होने वाला है और सभी टीमें एक नई शुरुआत कर रही हैं. इसी कड़ी में सनराइज़र्स हैदराबाद को नया स्पॉन्सर मिला है. Cars24 आने वाले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी स्पॉन्सर होगी. यानी SRH की टी-शर्ट पर Cars24 लिखा होगा. इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, खास बात ये है कि इस कंपनी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इनवेस्टमेंट है. रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी इस कंपनी में इन्वेस्टर भी हैं और ब्रांड एंबेसडर भी हैं. साल 2020 में ही महेंद्र सिंह धोनी को बतौर ब्रांड एंबेसडर लॉन्च किया गया था. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जेके लक्ष्मी जर्सी स्पॉन्सर के रूप में जुड़ा हुआ था, लेकिन अब करार खत्म हो गया है. Head Coach @TomMoodyCricket is excited to link up with Kaptain Kane again for #IPL2022 🧡#OrangeArmy #ReadyToRise #OrangeBytes pic.twitter.com/25TmO5fhXn

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












