
IPL 2022 Prize Money: फाइनल हारने के बाद भी मालामाल राजस्थान, चैम्पियन गुजरात को मिले 20 करोड़, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2022 की विजेता बन गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स खिताब से चूक गई है. फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण हुआ, टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किस खिलाड़ी को क्या राशि मिली. जानिए...
इंडियन प्रीमियर लीग-2022 (IPL 2022) खत्म हो गया है और गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम नई चैम्पियन बनकर सामने आई है. अपने डेब्यू सीजन में ही गुजरात टाइटन्स ने इतिहास रचा और आईपीएल के पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) को मात दी. हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात ने अपने होम ग्राउंड में ही खिताब अपने नाम किया.
फाइनल मैच के बाद अवॉर्ड्स का वितरण हुआ, जहां विजेता टीम-उपविजेता टीम समेत टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर ईनाम की बारिश हुई. विजेता टीम होने के नाते गुजरात टाइटन्स को 20 करोड़ रुपये मिले जबकि राजस्थान रॉयल्स को 12.50 करोड़ रुपये मिले.
आईपीएल 2022 में कमाल करने के लिए किसको क्या ईनाम मिला, देखें पूरी लिस्ट
• विजेता टीम (गुजरात टाइटन्स) : 20 करोड़ रुपये • उप-विजेता (राजस्थान रॉयल्स) : 12.50 करोड़ रुपये • तीसरे नंबर वाली टीम (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 7 करोड़ रुपये • चौथे नंबर वाली टीम (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 6.5 करोड़ रुपये
खिलाड़ियों पर भी बरसा पैसा
• इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर- उमरान मलिक (10 लाख रुपये) • सीजन में सबसे ज्यादा छक्के- जोस बटलर (10 लाख रुपये) • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- दिनेश कार्तिक (टाटा पंच कार) • गेम चेंजर ऑफ द सीजन- जोस बटलर (10 लाख रुपये) • पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड- राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटन्स • पावरप्लेयर ऑफ द सीजन- जोस बटलर (10 लाख रुपये) • सीजन की सबसे तेज़ बॉल- लॉकी फर्ग्युसन (10 लाख रुपये) • सीजन में सबसे ज्यादा चौके- जोस बटलर (10 लाख रुपये) • सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप)- युजवेंद्र चहल 27 विकेट (10 लाख रुपये) • सीजन में सबसे ज्यादा रन (ऑरेन्ज कैप)- जोस बटलर 863 रन (10 लाख रुपये) • कैच ऑफ द सीजन- इवन लुईस (लखनऊ सुपर जायंट्स)- (10 लाख रुपये) • मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर- जोस बटलर (10 लाख रुपये)

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







