
IPL 2022 Mega Auction: IPL से पहले मोइन अली ने मचाई तबाही, पारी में जड़े तड़ातड़ 9 छक्के
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होनी है. ऑक्शन से पहले अलग-अलग लीग में प्लेयर्स खेल रहे हैं और जमकर रन भी बरसा रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है. हर किसी की नज़र इस बात पर है कि इस बार किसपर सबसे ज्यादा पैसा बरसेगा. मेगा ऑक्शन से ठीक पहले अब इंग्लैंड के मोइन अली ने धमाकेदार पारी खेली है. बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शुक्रवार को मोइन अली ने अपनी पारी में 9 छक्के जड़े. कोमिल्ला विक्टोरियन्स और खुलना टाइगर्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में कोमिल्ला की जीत हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की ओर से मोइन अली ने तड़ातड़ 9 छक्कों की बरसात कर दी. मोइन अली ने अपनी पारी में 35 बॉल खेलीं और 75 रन बना दिए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












