
IPL 2022, Mega Auction: आईपीएल नीलामी में हो सकती है 2-3 हफ्ते की देरी, सामने आई ये बड़ी वजह
AajTak
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और गवर्निंग काउंसिल जनवरी के पहले सप्ताह में आईपीएल 2022 की नीलामी आयोजित करने की योजना बना रही थी. लेकिन भारतीय बोर्ड के लिए अब ऐसा करना संभव नहीं दिखाई दे रहा है.
IPL 2022, Mega Auction: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और गवर्निंग काउंसिल जनवरी के पहले सप्ताह में आईपीएल 2022 की नीलामी आयोजित करने की योजना बना रही थी. लेकिन भारतीय बोर्ड के लिए अब ऐसा करना संभव नहीं दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2022 की नीलामी जनवरी के तीसरे सप्ताह से पहले नहीं की जा सकती है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












