
IPL 2022: लगातार हार की वजह से चेन्नई और मुंबई को लोग कर रहे ट्रोल, वायरल हुए मीम्स देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
ABP News
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक चार-चार मैच खेले हैं और चारों मैचों में टीमों का हार का सामना करना पड़ा है.
आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ये दोनों ही टीमें इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं. मुंबई और चेन्नई ने अब तक 4-4 मैच खेले हैं और चारों में हार का सामना किया है. मुंबई और चेन्नई की हार के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल करने लगे. इसके साथ-साथ कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं.
शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 154 रन बनाए. इस दौरान मोईन अली ने 48 रनों की शानदार पारी खेली. इसके जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की 75 रनों की शानदार पारी की बदलौत 17.4 ओवरों में मैच जीत लिया.













