
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लिखा 'KL राहुल झुकेगा नहीं', फैंस ने दिया जवाब- तो बैटिंग कैसे करेगा?
AajTak
दोनों नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद इस वक्त सोशल मीडिया के जरिए अपना फैनबेस बढ़ाने पर जुटी हैं. लखनऊ अपने कप्तान केएल राहुल को लेकर किए गए पोस्ट की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो गई.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में दो नई टीमों ने एंट्री ली है. लखनऊ और अहमदाबाद दोनों टीमें अपने फैनबेस को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को 'पुष्पा' मूवी से प्रेरित केएल राहुल की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लखनऊ और सभी टीमों के फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए. केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं. Jhukega Nahi. 😉🔥#KLRahul #Pushpa #LucknowSuperGiants pic.twitter.com/QlxedAbv5i To batting kaise karega!???? @sambavelivelli Ye kya hai? Uska face dekh dara hua hai pura 😭😭 Bhai ab bhi time hai logo change kar lo ... how bad it's looking just see this poster and that logo 😑 #LucknowSuperGiants #KLRahul

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












