
IPL 2022: रोहित शर्मा की तरह ही स्पेशल हैं संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन के फैन हुए रविचंद्रन अश्विन
AajTak
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी IPL टीम के कप्तान संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है. अश्विन ने संजू की तुलना रोहित शर्मा से की.
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. IPL में राजस्थान रॉयल्स अश्विन की चौथी टीम होगी. इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. अश्विन ने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है. अश्विन ने कप्तान संजू सैमसन के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात की है.
रोहित से की संजू सैमसन की तुलना
राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को 5 करोड़ रुपए में खरीदा था. अश्विन ने कप्तान संजू सैमसन के साथ रिश्ते को लेकर कहा कि उनके बीच छोटे भाई और बड़े भाई जैसा ही रिश्ता है. अश्विन ने साथ ही संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी रोहित शर्मा की तरह ही खास है. रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'मैं रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का काफी फैन रहा हूं, वह एक स्पेशल बल्लेबाज हैं और उनकी तरह ही संजू सैमसन भी एक खास बल्लेबाज हैं.'
पंजाब के कप्तान रह चुके रविचंद्रन अश्विन ने कहा उन्हें बस इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम कमाना बाकी है और वह भी जल्दी ही होगा. संजू सैमसन हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आए थे. साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी संजू सैमसन की तारीफ की थी और कहा था कि वह विश्व कप टी-20 के लिए टीम में एक अहम दावेदार हैं. संजू ने श्रीलंका के खिलाफ 2 पारियों में 57 रन बनाए थे.
इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'मैं और संजू काफी बेहतर तरीके से एक दूसरे से बेहतर तरीके से कनेक्ट करते हैं, मैं तमिलनाडु से हूं और वह केरल से हैं, वह तमिल फिल्म देखते हैं और हमारे लिए इससे बेहतर कनेक्ट करने का कोई तरीका नहीं है.' साथ ही अश्विन ने बताया कि संजू सैमसन उन्हें अन्ना कहकर बुलाते हैं. राजस्थान अपना लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 मार्च को पुणे में खेलेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









