
IPL 2022: दिनेश कार्तिक की बैटिंग देख डिविलयर्स के मन में जागी ये इच्छा, पढ़ें विस्फोटक बल्लेबाज के मन की बात
ABP News
दिनेश कार्तिक ने IPL के इस सीजन में सात मैचों में 205.88 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 210 रन ठोंक डाले हैं. इन सात मैचों में वह 6 बार नाबाद भी रहे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स IPL के इस सीजन में दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी देखकर खूब प्रभावित हो रहे हैं. एक स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कार्तिक को देखकर उनके मन में फिर से क्रिकेट खेलने की इच्छा हो रही है.
दिनेश कार्तिक अपने पूरे करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं. 36 साल के इस खिलाड़ी ने सात मैचों में 205.88 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 210 रन ठोंक डाले हैं. इन सात मैचों में वह 6 बार नाबाद भी रहे हैं. ऐसे में उनका बल्लेबाजी औसत भी 210 रन पर पहुंच गया है. वह इस सीजन में RCB के लिए मैच विजेता खिलाड़ी साबित हो रहे हैं.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.











