
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
ABP News
35 वर्षीय युजवेंद्र चहल के लिए अब फिटनेस एक बड़ी चुनौती है. इस पर स्पिनर गेंदबाज ने काफी मेहनत भी की है.
स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. चहल आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे, वह इस लीग के शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए मेहनत कर रहे चहल ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब शो पर बताया कि उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने 6 महीने से शराब नहीं पी, ये सुनकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डिविलियर्स ने भी तालियां बजाई.
35 वर्षीय युजवेंद्र चहल के लिए अब फिटनेस एक बड़ी चुनौती है. इस पर स्पिनर गेंदबाज ने काफी मेहनत भी की है. उन्होंने कहा, "शराब पीना छोड़ दिया है. 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, मैंने शराब को हाथ नहीं लगाया. मेरी उम्र 35 साल हो गई है, इस वजह से मैं अधिक ध्यान रखता हूं. मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं. मैं सीनियर हूं तो चाहता हूं कि आईपीएल में युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सीखे."
युजवेंद्र चहल ने माना कि पिछले सीजन के फाइनल में मार्को जानसेन के नहीं होने से फर्क पड़ा था. बता दें कि जानसेन पिछले संस्करण के फाइनल से पहले अपने वतन लौट गए थे, क्योंकि उन्हें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी करनी थी. पंजाब पिछले साल अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में आरसीबी ने 6 रनों से हरा दिया था. चहल ने कहा, "अगर जानसेन होते तो हम आईपीएल खिताब जीतते. पूरे संस्करण में जानसेन ने शानदार गेंदबाजी की थी और निचले क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की शैली टीम के लिए महत्वपूर्ण थी."
चहल ने किया खुलासा

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.











