
सलमान आगा के रनआउट पर भड़के मोहम्मद कैफ, बांग्लादेश कप्तान की हरकत को बताया गलत
ABP News
बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज द्वारा सलमान अली आगा को किए गए विवादित रन-आउट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भड़क गए. उन्होंने कहा कि विकेट लेने की जल्दबाजी खेल की भावना से बड़ी नहीं होती.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे में एक अजीबोगरीब रन-आउट ने क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है. ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को जिस तरीके से आउट दिया गया, उसे लेकर कई पूर्व खिलाड़ी और फैंस नाराज दिखाई दिए. इस पूरे मामले पर भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है.
कैसे हुआ यह विवादित रन-आउट
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई. उस समय क्रीज पर सलमान अली आगा और कप्तान मोहम्मद रिजवान मौजूद थे और दोनों के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने हल्का शॉट खेला और गेंद धीरे-धीरे नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ चली गई. गेंद आगा के पैड से टकराई और वह उसे उठाकर वापस देने के लिए झुक गए. इसी दौरान मिराज ने गेंद उठाकर तुरंत स्टंप्स गिरा दिए. इस समय आगा क्रीज के बाहर खड़े थे. इसके बाद बांग्लादेशी कप्तान ने रन-आउट की अपील भी कर दी.
अंपायर ने दिया आउट

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












