
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
ABP News
Basit Ali Made Big Statement: पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के हाथों पहले वनडे मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली ने बड़ा बयान दिया है.
Basit Ali Made Big Statement After Pakistan Humiliating Defeat: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों का निराशाजनक बयान आया है. मीरपुर में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर ढेर हो गई, जिसे बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ 15 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था. इस निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टीम की रणनीति बनाने वालों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें यहां की परिस्थितियों का अंदाजा ही नहीं था.
पाकिस्तान की हार पर बासित अली ने दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बासित अली ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, ‘सबसे पहले उस शख्स को गोली मारो, जिसने इन्हें पावरप्ले के 10 ओवरों में कम से कम 60 रन बनाने के लिए कहा था. उसने कभी मैदान पर क्रिकेट नहीं खेला. वो बस कागज का एक टुकड़ा थमा देता है. क्या उसने नहीं देखा कि यहां के हालात कैसे हैं? क्या उसे नहीं पता था कि भारत जैसी टीम भी बांग्लादेश में हार चुकी है?’
कामरान अकमल ने बताया पाकिस्तान की शर्मनाक हार

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












