
पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी; लिस्ट में बाबर आजम भी
ABP News
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में नया विवाद सामने आया, जिसमें बताया गया कि टूर्नामेंट में अनफिट खिलाड़ी खेल गए. इस लिस्ट में बाबर आजम भी मौजूद हैं.
Pakistan Cricket Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कुछ खास नहीं गुजरा था. टीम सुपर-8 चरण तक तो पहुंची थी, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. अब टूर्नामेंट समाप्त होने के कुछ दिन बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा सामने आया, जिसमें बताया गया कि अनफिट खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप की टीम में जगह दे दी गई. इस लिस्ट में बाबर आजाम भी मौजूद हैं.
पिछले हफ्ते टीम के सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर बात करते हुए मीडिया से कहा था कि बोर्ड इसकी जांच करेगा. तो आइए जानते है कि पूरा माजरा क्या है.
मामला तब आगे बढ़ा जब बाबर आजम ने नेशनल टी20 चैंपियनशिप खेलने से इनकार किया और उन्होंने हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या की शिकायत की. फखर जमान ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके के फिजियोथेरेपी विषेशज्ञ डॉ. जावेद मुगल ने टी20 विश्व कप के बाद दोनों खिलाड़ियों की जांच की, जिसके बाद उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं थे.
जांच में पता चला कि बाबर की चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर थी. बताते चलें कि डॉ. जावेद मुगल इस साल जनवरी से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल से जुड़े हैं.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










