
'तोड़ियो मत...', IPL की तैयारी कर रहे ऋषभ पंत ने साथी खिलाड़ी को बैट देकर कही ये बात, देखें वीडियो
ABP News
IPL 2026 को शुरू होने में अब 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा है. सभी टीमें अभ्यास कर रही हैं. LSG ने अभ्यास के दौरान का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋषभ पंत अपना बैट साथी खिलाड़ी को दे रहे हैं.
आईपीएल के आगामी सीजन (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी टीमें टूर्नामेंट के 19वें संस्करण के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स भी तैयारियों में जुटी है, जिनके कप्तान ऋषभ पंत भी नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं. एलएसजी ने अभ्यास के दौरान का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पंत अपना बैट साथी खिलाड़ी आयुष बडोनी को दे रहे हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम आईपीएल में 2022 से खेल रही है, शुरुआती दो संस्करण में टीम प्लेऑफ तक पहुंची लेकिन पिछले दो सीजन में टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. पिछले साल टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड रकम में खरीदा था, हालांकि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. अब पंत आगामी सीजन के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आयुष बडोनी अभ्यास के लिए जा रहे हैं. वह अभ्यास के लिए ऋषभ पंत का बैट लेकर जा रहे हैं, जो कप्तान ने ही उन्हें दिया. वीडियो में दिखा कि पंत ने अपनी किट से अपना बैट निकालकर बडोनी को दिया और ये भी कहा कि ये बैट बहुत अच्छा है और इसे तोड़ियो मत. पंत ने कहा कि बस इसमें टेप लगा लियो. बडोनी और पंत डोमेस्टिक में भी एक टीम (दिल्ली) के लिए ही खेलते हैं.
Yeh bat sambhal ke rakhna, Ayush bhai 😉❤️💙 pic.twitter.com/7Tz9PCkmaZ

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












