
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
ABP News
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च 2026 को मसूरी में सात फेरे ले लिए हैं. इसके तुरंत बाद कुलदीप ने अपने तमाम फैंस के लिए शादी की तस्वीरों को शेयर किया है.
Kuldeep Yadav Vanshika Singh Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बीते शनिवार यानी 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ मसूरी में शादी कर जीवन की नई शुरुआत की है. इस शानदार शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं. भारत के पूर्व क्रिकेटर के साथ मौजूदा टीम के स्टार खिलाड़ी शादी में शामिल हुए, जिसमें तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ, तेज गेंदबाज आरपी सिंह और भारतीय स्टार सुरेश रैना भी समारोह में पहुंचे.
कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
कुलदीप यादव ने रविवार यानी 15 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसपर कुलदीप ने लिखा, ‘हमारी हमेशा चलने वाली शुरुआत अब से | 14.03.2026’ (Our Forever begins now). इन फोटो को देखते ही देखते फैंस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. कुलदीप की इस पोस्ट पर चाहने वाले जमकर प्यार बरसा रहे हैं और अब तक इसपर 3 लाख 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












