
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
ABP News
IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच दो टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी, जिसमें एक टीम की वनडे रैंकिंग दूसरे पायदान की है.
आईपीएल 2026 के बीच कोई भी टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से बचती है. क्रिकेट खेलने वाले लगभग सभी देशों के खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं. दूसरी बात यह, आईपीएल के दौरान क्रिकेट फैंस दूसरा किसी भी तरह का क्रिकेट देखना पसंद नहीं करते हैं, फिर चाहें वह वनडे रैंकिंग की टॉप-2 टीम की सीरीज ही क्यों न हो. लेकिन इस बार दो टीमों ने बड़ा रिस्क लेते हुए आईपीएल के बीच इंटरनेशनल सीरीज खेलने का फैसला किया है. तो आइए जानते हैं कि यह दो टीमें कौन सी हैं.
आईपीएल के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिस्क न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमों ने लिया है. दोनों टीमों के बीच बांग्लादेश की सरजमीं पर 17 अप्रैल से 02 मई के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी. दोनों के बीच पहले तीन वनडे और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी.
बात करें न्यूजीलैंड की, तो टीम की वनडे रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है. हालांकि बांग्लादेश रैंकिंग के 10वें पायदान पर है. वहीं टी20 में न्यूजीलैंड की रैंकिंग चौथे नंबर की है. दूसरी तरफ बांग्लादेश नौवें पायदान पर है.
इस बार के आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा भी था, लेकिन विरोध के कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. इस तरह इस सीजन कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं है.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.











