
IPL 2026 से पहले बदला सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान, अभिषेक शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को मिली कमान
ABP News
IPL 2026 SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कप्तान बदल दिया है. अभिषेक शर्मा की जगह दूसरे खिलाड़ी को कमान सौंपी गई है.
IPL 2026 SRH New Captain: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा बदलाव करते हुए ईशान किशन को कप्तानी सौंप दी है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी से रिकवर हो रहे हैं, जिसके चलते वह टीम के लिए शुरुआती कुछ मुकाबलों में उपलब्ध नहीं हो सकेंगे. इसके साथ बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए कप्तान बदलने की जानकारी साझा की. पोस्ट में लिखा गया, "पैट कमिंस चोट से उबरने के कारण कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उनके ठीक होने तक ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे." हालांकि यह साफ नहीं किया गया कि कितने मैचों के लिए ईशान और अभिषेक यह जिम्मेदारी निभाएंगे, सिर्फ इतना बताया गया कि कमिंस के सही होने तक दोनों इस रोल में नजर आएंगे.
𝐀𝐍𝐍𝐎𝐔𝐍𝐂𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 🚨 Pat Cummins will miss a few games while recovering from injury.Until he recovers, Ishan Kishan will be the Captain and Abhishek Sharma will be the Vice-Captain. pic.twitter.com/etXJUkQJeG

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










