
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर नौकरी तक सब कुछ
ABP News
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को मसूरी में वंशिका चड्ढा से शादी करने जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई कर चुकी वंशिका LIC में काम करती हैं और दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुलदीप 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ जश्न की शुरुआत हो चुकी है.
कौन हैं वंशिका चड्ढा?
वंशिका चड्ढा पेशे से एक प्रोफेशनल हैं और बताया जाता है कि वह जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रशासनिक या मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न से पूरी की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौट आईं और अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया.
वंशिका का स्वभाव काफी निजी माना जाता है. वह सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से दूर रहना पसंद करती हैं. यही वजह है कि क्रिकेट फैंस के बीच उनके बारे में ज्यादा जानकारी पहले सामने नहीं आई थी.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












