
IPL 2022: आईपीएल के बायो-बबल में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पॉजिटिव
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन पर कोविड-19 का साया मंडराने लगा है. इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फिजियो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन पर कोविड-19 का साया मंडराने लगा है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है. आइपीएल की ओर से जारी मीडिया विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है. फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम फरहार्ट पर निगरानी कर रही है.
पिछले साल पड़ी थी गहरी मार
कोरोना महामारी के चलते आईपीएल का पिछला सीजन काफी प्रभावित हुआ था. 4 मई 2021 को आईपीएल के सीजन को सस्पेंड करना पड़ा था यह घोषणा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गई थी.
लीग के स्थगित होने के समय तक कुल 29 लीग मैचों का आयोजन हुआ था. बाद में बीसीसीआई ने बाकी बचे मुकाबलों को यूएई में सफलतापूर्वक आयोजित किया. कोविड-19 के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन यूएई में जैव सुरक्षित वातावरण में किया गया था.
क्रिकेट पर कोरोना का काफी प्रभाव
क्रिकेट के खेल पर कोविड-19 का कुछ ज्यादा ही प्रभाव पड़ा है. अब आईपीएल के मौजूदा सीजन में ताजा घटनाक्रम ने बीसीसीआई की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय दल में कोविड -19 मामलों की पुष्टि के बाद भारत ने इंग्लैंड का दौरा बीच में ही छोड़ दिया था. अब उस दौरे का बचा हुआ पांचवां टेस्ट मैच जुलाई 2022 में होने वाला है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











