
IPL 2021: चार्टर विमान से रोहित शर्मा समेत मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी पहुंचे अबू धाबी, 6 दिन रहेंगे क्वारंटीन
ABP News
IPL 2021: भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां मैच शुरू होने से पहले भारतीय कैंप में कोरोना के मामले सामने आए थे. जिसके बाद BCCI और ECB ने मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला लिया.
IPL 2021: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टीम इंडिया का आखरी टेस्ट मैच रद्द हो गया. इसके बाद आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव चार्टर विमान में अबू धाबी पहुंच गए हैं. तीन खिलाड़ियों के साथ उनके परिवारवालों को भी यूएई ले जाने के लिए मुंबई इंडियंस की तरफ से चार्टर विमान मुहैया कराया गया था. आईपीएल की गाइडलाइंस के मुताबिक यूएई में इन खिलाड़ियों को 6 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा. मैनचेस्टर से अबू धाबी रवाना होने से पहले खिलाड़ियों का RT-PCR टेस्ट करवाया गया था और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लैंडिंग के बाद भी टेस्ट किए गए. इन दोनों ही बार टेस्ट रिजल्ट्स निगेटिव पाए गए हैं. वहीं 6 दिनों के क्वारंटीन के बाद खिलाड़ी यूएई में आईपीएल में खेलने के लिए अभ्यास शुरू कर सकते है.More Related News













