
IPL सस्पेंड होने के बाद डेविड वार्नर की बेटियों का इमोशनल मैसेज, लिखा- डैडी आप सीधा घर आ जाओ
ABP News
आईपीएल के कुछ खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल 2021 सीजन को सस्पेंड कर दिया है. आईपीएल सस्पेंड होने के डेविड वार्नर की बेटियों ने उन्हें घर आने के लिए इमोशनल मैसेज लिखा है और कहा कि वे वार्नर को बहुत याद करती हैं.
आईपीएल के कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के इडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2021 सीजन को सस्पेंड कर दिया है. आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी डेविड वार्नर ने उन्हें परिवार की तरफ से वापस आने के लिए भेजे गए एक इमोशनल मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज इस समय दिल्ली में हैं. वार्नर की पत्नी और उनके तीन बच्चे बेसब्री से उनके घर वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं. वार्नर ने मैसेज की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बेटियों ने लिखा है " प्लीज डैडी, आप जल्दी ले सीधे घर वापस आ जाओ. हम आपको बहुत याद करते हैं और आपसे बहुत प्यार करते हैं. इवी, इंडी इस्ला की ओर से ढेर सारा प्यार."More Related News













