
iPhone 17e की बिक्री भी शुरू नहीं हुई और ऐप्पल ने कर ली iPhone 18e की तैयारी, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स
ABP News
iPhone 18e: ऐप्पल ने अपने एंट्री-लेवल आईफोन के नेक्स्ट जनरेशन वेरिएंट iPhone 18e की तैयारी शुरू कर दी है. इसमे डायनामिक आईलैंड और A20 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
iPhone 18e: पिछले हफ्ते लॉन्च हुए iPhone 17e की अभी फर्स्ट सेल भी शुरू नहीं हुई है और ऐप्पल ने इसके नेक्स्ट जनरेशन वेरिएंट iPhone 18e की तैयारी शुरू कर दी है. iPhone 17e की बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी, लेकिन ताजा लीक्स के मुताबिक, उससे पहले ही ऐप्पल ने iPhone 18e के लिए अपनी प्लानिंग को फाइनल कर लिया है. साथ ही यह जानकारी भी आ गई है कि इस एंट्री-लेवल आईफोन में क्या-क्या मिलने वाला है. आइए जानते हैं कि यह कब लॉन्च होगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स होंगे.
iPhone 18e में डायनामिक आईलैंड का इंतजार हो सकता है खत्म
e सीरीज में ऐप्पल किफायती कीमत वाले आईफोन लॉन्च करती है, लेकिन इनमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले कई फीचर्स मिलते हैं. iPhone 18e को लेकर जानकारी मिल रही है कि इसमें डायनामिक आईलैंड का इंतजार खत्म हो सकता है. iPhone 17e में भी यह फीचर मिलने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐप्पल ने इसे पुराने नॉच डिजाइन के साथ ही लॉन्च किया है. इसके अलावा 18e के प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आई है. उम्मीद की जा रही है इस आईफोन में कंपनी आईफोन 18 में मिलने वाला अपना सबसे एडवांस A20 चिपसेट देगी.
कब होगा लॉन्च और कितनी रहेगी कीमत?













