
iPhone 14 नहीं खरीद सकते तो कोई बात नहीं, ऐसे आपका पुराना Apple फोन बन जाएगा नया
AajTak
Apple ने iPhone के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 16 जारी कर दिया है. इस बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट से आपका iPhone यूज करने का एक्सपीरिएंस काफी ज्यादा बदलने वाला है. इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा यूजर्स को लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन का भी ऑप्शन मिलेगा. हालांकि, इस अपडेट को सेलेक्टेड मॉडल्स के लिए ही जारी किया गया है.
हाल ही में iPhone 14 को लॉन्च किया गया था. इस फोन को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 16 के साथ पेश किया गया था. Apple के इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को कई पुराने iPhones के लिए भी जारी किया जाएगा. iOS 16 के साथ आपको कई चेंज देखने को मिलेंगे.
इससे आप पुराने एलिजिबिल iPhone में iOS 16 डाउनलोड करके उस पर नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस का आनंद उठा सकते हैं. इस सॉफ्टवेयर अपडेट से आप आईफोन में कई कस्टमाइजेशन और स्मार्ट फीचर्स का यूज कर सकते हैं. पहले बात कर लेते हैं किन डिवाइस को iOS 16 का अपडेट दिया जाएगा.
इन डिवाइस को मिल रहा है iOS 16 का अपडेट:-
- iPhone 8 and iPhone 8 Plus
- iPhone X
- iPhone Xs and iPhone Xs Max

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












