
iPhone 13 सीरीज के इस मॉडल के लिए तो करीब 40 हजार आपको टैक्स में ही देना होगा
AajTak
कंपोनेंट्स की कमी और ग्लोबल लॉजिस्टिक्स की दिक्कत के बावजूद Apple ने भारत में iPhone 13 लाइनअप की शुरुआती कीमत पिछले साल की ही तरह 69,900 रुपये रखी है. वहीं, US मार्केट में लाइनअप का बेस मॉडल 699 डॉलर में सेल किया जाएगा.
कंपोनेंट्स की कमी और ग्लोबल लॉजिस्टिक्स की दिक्कत के बावजूद Apple ने भारत में iPhone 13 लाइनअप की शुरुआती कीमत पिछले साल की ही तरह 69,900 रुपये रखी है. वहीं, US मार्केट में लाइनअप का बेस मॉडल 699 डॉलर में सेल किया जाएगा. यानी यहां 1 डॉलर को 100 रुपये समझा जा सकता है और इसी बात को लेकर सोशल मीडिया में काफी बहस भी चल रही है. क्योंकि, 1 डॉलर अभी 74 रुपये के करीब है.
लेकिन, सोशल मीडिया पर बहस कर रहे ज्यादातर लोग ये भूल जाते हैं नए iPhone मॉडल्स के साथ ड्यूटी और टैक्स भी शामिल होंगे. इसलिए 1 डॉलर की कीमत 100 रुपये से कम होने के बाद भी इसकी कीमत ज्यादा हो रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें iPhone 13 मॉडल्स को भारत में इंपोर्ट किया जाएगा.
जहां तक बात है US मार्केट की तो वहां भी ग्राहकों को स्टेट टैक्स अलग से देना होगा. यानी अगर US में iPhone 13 mini की कीमत $699 रखी गई है. तो इस पर फ्लोरिडा में ग्राहकों को 7 प्रतिशत और न्यू यॉर्क सिटी में 9 प्रतिशत टैक्स अलग से देना होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












