
iPhone 13 पर मिल रहा बंपर ऑफर, सस्ते में खरीद सकते हैं आप, Flipkart पर है डील
AajTak
Apple iPhone 13 Discount: फ्लिपकार्ट पर वैसे तो फिलहाल कोई खास सेल नहीं चल रही है लेकिन कुछ फोन्स पर आकर्षक ऑफर जरूर मिल रहे हैं. ऐसा ही एक ऑफर iPhone 13 पर मिल रहा है.
सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 13 को आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ये स्मार्टफोन गजब के ऑफर्स के साथ मिल रहा है. यहां से आप iPhone 13 को 50 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इस पर आपको कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं.
ऐपल का ये फोन Flipkart Big Billion Days सेल में ये हैंडसेट लगभग 50 हजार रुपये की कीमत पर बिका था. एक बार फिर आप इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. हालांकि, इस बार आपको बिग बिलियन डेज की तरह बंपर डिस्काउंट नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
Flipkart पर आपको ये डील मिल रही है, जहां से आप इस हैंडसेट को सस्ते में खरीद सकते हैं. वैसे तो iPhone 13 फ्लिपकार्ट पर 65,999 रुपये में लिस्ट है. ये कीमत फोन के 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है. स्मार्टफोन पर 5 परसेंट का डिस्काउंट भी मिल रहा है. हैंडसेट पर 17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है.
इसका फायदा उठाकर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं. सभी डिस्काउंट्स को मिलाकर आप इस हैंडसेट को 50 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. ध्यान रहे कि किसी फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है.
Apple iPhone 13 स्मार्टफोन A15 Bionic चिपसेट पर काम करता है. ये वहीं चिपसेट है, जो आईफोन 14 में मिलता है. इसके अलावा ये हैंडसेट 6.1-inch के Super Retina XDR स्क्रीन के साथ आता है. हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 12MP का है. इसमें 12MP का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है.
फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है. अगर आप लॉन्ग टर्म यूज के लिए आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन अच्छा है. इसमें आपको लगभग वही सारे फीचर्स मिलते हैं, जो iPhone 14 में दिए गए हैं. हालांकि, दोनों फोन्स में कुछ अंतर जरूर हैं, लेकिन वो सॉफ्टवेयर अपडेट्स और कीमत के मामले में है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











