
iPhone 13 पर मिल रहा बंपर ऑफर, बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं आप, जानिए डील
AajTak
iPhone 13 Discount: फ्लिपकार्ट पर वैसे तो कोई सेल नहीं चल रही है, लेकिन कुछ फोन्स पर आकर्षक ऑफर जरूर मिल रहे हैं. ऐसा ही एक ऑफर iPhone 13 पर मिल रहा है. इस फोन को आप फ्लिपकार्ट से 45 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस कीमत पर आपको ये फोन कैसे मिलेगा.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 13 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस फोन को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. खासकर आईफोन 14 के लॉन्च होने के बाद ये डिवाइस एक स्मार्ट ऑप्शन बन जाता है. दोनों ही फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन में मामूली अंतर है, लेकिन कीमत में काफी अंतर है.
अगर आप एक नया आईफोन लेना चाहते हैं, तो iPhone 13 एक बेहतर विकल्प होगा. इस स्मार्टफोन को आप Flipkart से डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. फोन पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दोनों मिल रहे हैं. आइए जानते हैं हैंडसेट पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Flipkart पर iPhone 13 फिलहाल 62,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है. इस पर 6901 रुपये की छूट मिल रही है. फोन का लिस्टिंग प्राइस 69,900 रुपये है. इसके अलावा यूजर्स को 1000 रुपये का डिस्काउंट Kotak Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर मिल रहा है.
हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर भी है. एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर कंज्यूमर्स 17,500 रुपये बचा सकते हैं. सभी ऑफर्स के बाद आप इस हैंडसेट को 45 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. डिवाइस 6 कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.
वैसे तो आप इस हैंडसेट पर बेहतर डील्स भी हालिस कर सकते हैं. अगर आपके पास एक बेहतर फोन एक्सचेंज के लिए तो आप इस डील के लिए जा सकते हैं. ध्यान रहे कि किसी भी हैंडसेट की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है. फिलहाल Flipkart पर कोई खास सेल नहीं चल रही है, तो इस पर आपको सिर्फ एक्सचेंज ऑफर ही मिल रहा है.
Big Billion Days Sale में इस स्मार्टफोन पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल है. यहां तक बिना एक्सचेंज ऑफर के भी यह फोन 50 हजार रुपये से कम कीमत पर लोगों ने खरीदा है. अगर आप एक लेटेस्ट आईफोन चाहते हैं, तो ये कई मामलों में iPhone 14 से बेहतर विकल्प बन जाता है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












