
iPhone 13 का डिजाइन नहीं लगा बेहतर? ये फीचर्स आप जरूर करेंगे पसंद
AajTak
दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने हाल ही में iPhone 13 सीरीज को लॉन्च किया है. iPhone इस्तेमाल करने वालों और iPhone को पसंद करने वालों में नई सीरीज और मॉडल को लेकर काफी वक्त से इंतजार देखा जा रहा था. हालांकि लॉन्च हुए मॉडल्स में से कुछ यूजर्स को iPhone 13 का डिजाइन उतना पसंद नहीं आया है. लेकिन हम आपको इसके 5 ऐसे फीचर्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप जरूर पसंद करेंगे. ये फीचर्स आपको दूसरे स्मार्टफोन पर नहीं मिलेंगे. इनमें शामिल हैं प्रो रेज कैमरा, सिनेमैटिक मोड, सिरैमिक शील्ड और चिपसेट. ज्यादा जानकारी दे रहे हैं मुंजिर अहमद.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











