
iPhone 11: बैटरी ड्रेन होने की समस्या ऐसे करें ठीक , फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट का भी मौका
AajTak
इस महीने की शुरूआत में Apple ने iPhone 11 सीरीज में एक बैटरी से जुड़े बग के बारे में बताया था. इस वजह से iPhone 11 सीरीज में बैटरी की हेल्थ काफी ड्रॉप हो जाती है. इस बग को iOS 14.5 अपडेट के साथ फिक्स करने का अनाउंस किया गया है.
इस महीने की शुरूआत में Apple ने iPhone 11 सीरीज में एक बैटरी से जुड़े बग के बारे में बताया था. इस वजह से iPhone 11 सीरीज में बैटरी की हेल्थ काफी ड्रॉप हो जाती है. इस बग को iOS 14.5 अपडेट के साथ फिक्स करने का अनाउंस किया गया है. इस बग से iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max तीनों ही स्मार्टफोन्स प्रभावित है. जिन यूजर्स के डिवाइस में ये बग है उनलोगों ने नोटिस किया होगा कि बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होती है. इसकी वजह से डिवाइस के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है. Apple ने इस पर कहा है कि iOS 14.5 अपडेट के साथ बैटरी की हेल्थ रिपोर्टिंग सिस्टम मैक्सिमम बैटरी कैपिसिटी और पीक परफॉर्मेंस कैपिबिलिटी को रिकैलिब्रेट करेगा. ये रिकैलिब्रेशन iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में किया जाएगा. अगर आप iPhone 11 यूजर है और इसे ठीक करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











