
iOS ऐप ट्रैकिंग ट्रांस्पैरेंसी फीचर के बाद FB यूजर्स को दे रहा है ये मैसेज, फ्री रखने के लिए ट्रैकिंग ऑन रखें
AajTak
Apple का नया iOS 14.5 अपडेट iPhone यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है. इस अपडेट के साथ App Tracking Transparency फीचर को भी कई यूजर्स के लिए जारी किया गया है. App Tracking Transparency फीचर काफी विवाद में रहा है. इसकी वजह है ये कई डेवलपर्स के साथ फिट नहीं बैठता है.
Apple का नया iOS 14.5 अपडेट iPhone यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है. इस अपडेट के साथ App Tracking Transparency फीचर को भी कई यूजर्स के लिए जारी किया गया है. App Tracking Transparency फीचर काफी विवाद में रहा है. इसकी वजह है ये कई डेवलपर्स के साथ फिट नहीं बैठता है. इसमें सबसे बड़ा नाम Facebook का है. Facebook अपने iOS ऐप में एक यूजर्स को एक पॉप-अप नोटिफिकेशन दे रहा है. इस पॉप-अप नॉटिफिकेशन में यूजर्स को ट्रैकिंग फीचर अलाउ करने को कहा जा रहा है. Facebook के तरफ से ये भी कहा जा रहा है ट्रैकिंग फीचर की वजह से ही Facebook को फ्री रखने में मदद मिलती है. ये पॉप-अप iOS 14.5 अपडेट वाले iPhone यूजर्स को दिया जा रहा है. ये पॉप-अप Facebook और Instagram ऐप पर अचानक से दिया जा रहा है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












