
Interview Questions: वह कौन सा जीव है, जिसके नर और मादा दोनों बच्चों को दूध पिलाते हैं? जानिए जवाब
AajTak
Interview Questions: सरकारी नौकरी पाने की तैयारी में जुटे छात्रों को ऐसे ट्रिकी सवालों की तैयारी जरूरी होती है. अक्सर इंटरव्यू में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिनके जवाब सामान्य किताबों में नहीं मिलते. आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब.
Interview Tricky Questions: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का राउंड क्लियर करना सबसे मुश्किल काम होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकारी भर्तियों के इंटरव्यू में ज्ञान के साथ प्रेजेंस ऑफ माइंड की भी परीक्षा होती है. इंटरव्यू में सवाल तो आसान होता है, लेकिन अभ्यर्थी जवाब देने में गलती कर बैठते हैं. इंटरव्यू में जो सवाल पूछे जा सकते हैं, उनसे कुछ मिलते जुलते सवाल यहां दिए गए हैं. जिनसे आपको अंदाजा लग सकता है कि किस तरह के सवाल इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.
सवाल: वह कौन सा जीव है, जिसके नर और मादा दोनों बच्चों को दूध पिलाते हैं? जवाब: वैसे तो कबूतर पक्षी इस वर्ग का जीव है, मगर यह अपने बच्चों के लिए बेहद कम मात्रा में दूध का निर्माण करता है. नर और मादा कबूतर अपने गले के निचले हिस्से में दूध का निर्माण करते हैं, और अपने बच्चे के जन्म पर दोनों ही उसे दूध पिलाते हैं.
सवाल: कौन सा जीव बगैर सहवास के अंडे दे सकता है? जवाब: टर्की (Turkey) बगैर सहवास के ही अंडे दे सकते हैं, जिससे सामान्य बच्चे पैदा होते हैं.
सवाल: दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी? जवाब: 1911
सवाल : हंसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या है. जवाब : नाइट्रस ऑक्साइडस
सवाल: वो कौन सी न्यायिक शक्ति है जो DM के पास होती है? जवाब : जिले में धारा 144 लागू करने का अधिकार.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












